Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने पर जोर

मंडला, 19 नवम्बर 2026

सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा), मंडला के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि एवं कृषि आधारित व्यवसायों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम में कृषि सभापति श्री भूपेंद्र वरकड़े एवं एसडीएम मंडला श्री शैलेश चौधरी उपस्थित रहे। एसडीएम श्री चौधरी ने युवाओं को औषधीय फसलों की खेती के लिए प्रेरित करते हुए अश्वगंधा, तुलसी एवं एलोवेरा जैसी फसलों को आय एवं स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बताया।

उप परियोजना संचालक आत्मा सुश्री अंजू कोडापे ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं निर्धारित गतिविधियों की जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया ने कृषि विभाग एवं आत्मा की योजनाओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण में आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज उत्पादन, सब्जी एवं मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी, औषधीय फसल तथा कृषि उद्यमिता संबंधी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. अहिरवार ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, आच्छादन एवं वापसा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कृषि क्षेत्र में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

Related posts

जिले के हॉस्टल्स में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 24 घन्टे के अंदर अंधी हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

Reva India News

शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना’

Reva India News

Leave a Comment