Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन ग्राम थामनगांव एवं लिंगामाल में हुए कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 7 फरवरी 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने मंडला प्रवास के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत् 7 फरवरी को निवास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुघरा जलप्रपात क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन की अनेकों संभावनाएं हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने प्रतिबद्ध है। श्री कुलस्ते ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों का विकास करने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक प्रगति हो सकेगी। इस्पात राज्यमंत्री ने लिंगामाल में भी मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं उपस्थित जनता को संबोधित किया।

श्री कुलस्ते ने घुघरा जलप्रपात क्षेत्र एवं लिंगामाल में विकास कार्यों का भूमिपूजन के दौरान उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन राज्य विकास निगम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं आधारभूत संरचना का निर्माण करने लगातार कार्य कर रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष निवास बालकन्हैया भवेदी, उपाध्यक्ष संजीत पांडे, जिला पंचायत सदस्य जया कोकड़िया तथा थामनगांव सरपंच समनू सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। इसी प्रकार लिंगामाल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचो बाई पदम, उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य किरण चंद्रौल तथा सरपंच अमरवती वाटिया उपस्थित रहे।

Related posts

भविष्य से भेंट कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को दिया प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Reva India News

पौंड़ीमाल के उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित एवं अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त  

Reva India News

नॉन अटेंड शिकायत पर लगेगा जुर्माना, संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार – कलेक्टर जिला योजना भवन में समय-सीमा और विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment