Reva India News

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करते हुए उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का कार्यालय प्रमुख स्वयं परीक्षण कर निराकरण की पहल करें। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में मधु मरावी तथा मीना मरावी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सेमरखापा तथा टिकरिया के बीच के ओपन केप में पल्लेदारों के शोषण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिपाल सिंह नेटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया में हुई अनियमित्ताओं की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की माँग की गई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को बिन्दुवार जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केहरपुर लेम्स के अंतर्गत आने वाले किसानों द्वारा लेम्स केहरपुर, मानादेई के पंजीयन केन्द्र को प्रारंभ करने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Reva India News
कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन   मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुस्तकालयों में ज्ञानवर्धक तथा उपयोगी साहित्य की उपलब्धता सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह 2 अक्टूबर को पंचायत स्तर पर होगा पुस्तकालयों का शुभारंभ कलेक्टर ने दिए समय पूर्व तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश  

Reva India News
मण्डला 28 सितम्बर 2021 गाँधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले की सभी पंचायतों में पुस्तकालयों का संचालन प्रारंभ करने के उद्देश्य से...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभाविप मण्डला नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की गई घोषित की*

Reva India News
*जिला मण्डला-* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मण्डला नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषित की गयी इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ....
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद जिला मंडला पर हुआ कार्यकारिणी का गठन

Reva India News
मण्डला म.प्र. आदिवासी विकास परिषद के जिला सचिव श्री भगत सिंह धुर्वे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनांक 26/09/2021 दिन रविवार को...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री बघेल ने स्वयं द्वितीय डोज लगाकर किया जागरूक .महाअभियान में हिस्सा लेने की अपील

Reva India News
मण्डला। पनिका समाज संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन में संगठन के जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार बघेल (रोहित) ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणजनों को वैक्सीनेशन...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग पर किया कब्जा फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन बॉयज को 2 / 1 से दी शिकस्त प्रकाश मांझी को बेस्ट प्लेयर और प्रथम चौकसे को टॉप स्कोरर का मिला अवार्ड

Reva India News
मंडला – स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में खेली गई स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय ओपन फुटबॉल लीग का फाइनल  अतिरिक्त...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सर्प के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ  

Reva India News
मण्डला 27 सितम्बर 2021 बरसात के दिनों में सर्पदंश के केस अत्यधिक सामने आते हैं। सांप के काटने में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News
मण्डला 27 सितम्बर 2021 प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सावित्री बाई निवासी ग्राम पाठाचौरई की सर्प के काटने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 964.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News
मण्डला 27 सितम्बर 2021 जिले में इस वर्ष एक जून से 27 सितम्बर के दौरान 964.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी...
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News
मण्डला 27 सितम्बर 2021 महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर, मंडला तथा मोहगाँव द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की अन्तिम चयन सूची जारी...