Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला कार्यक्रम संपन्न

मंडला 5 सितंबर 2024

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला की अध्यक्षता में आईटीसी एवं राजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन के संयुक्त समझौते के अनुसार एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष मंडला में किया गया। कार्यशाला में संबंधित विभाग कृषि द्वारा परंपरागत खेती एवं जैविक खेती की जानकारी, पशुपालन विभाग द्वारा मैत्री योजना, उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप स्प्रिंकलर एवं वृक्षारोपण, मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं बायो फ्लाक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, आजीविका मिशन से ग्रामीण अंचल की महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से व्यवसाय हेतु वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

रेवा पथ में बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

बाल विवाह रोकने जागरूकता कार्यशाला संपन्‍न 

Reva India News

एकलव्य, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवी में प्रवेश के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

Reva India News

Leave a Comment