Reva India News
Otherमंडला हमारा जिला

आज 16 गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 5 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। 5 अक्टूबर 2020 को जिले के पौड़ीमाल, सलैया, सिंगारपुर, लिंगा माल, मोहगांवचक, हरदुआ, झालपानी, बरमुंडा पौड़ी, मझगांव, मांगा, काकरजर, खजरी, जुनवानी, रमपुरी, गोराछापर एवं ईश्वरपुर ग्राम पंचायतों में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्व सहभागिता की।

Related posts

15 जनवरी के बाद नहीं होगी धान की खरीदी

Reva India News

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर ईजीपीएफ संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बाढ़ से बचाव हेतु जिले के नागरिकों से की अपील कोई भी नागरिक बाढ़ में नदी पार न करें और घाटों व तटों से दूरी बनाएं कलेक्टर ने नावघाट, झूलापुर, रपटापुल एवं संगमघाट का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment