Reva India News
Otherऑटोदेशब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

23 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 14 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड मण्डला के गाजीपुर, तिंदनी एवं कटरा, घुघरी के किसली, कुंटीदद्गाँव एवं ढेंकों, बीजाड़ांडी के समनापुर एवं ढुढवा, बिछिया के कांसखेडा एवं मांद, मवई के नंदराम, घुटास एवं बीजा, मोहगांव के झुरगी, पौण्डी, गिठार एवं मलपहरी, नैनपुर के भरभेली, नारायणगंज के देवहरा, चुटका एवं देवरी तथा निवास के कोहका एवं सीलाटी ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

पंचायत एवं नगरीय निकायों को कुम्हारों से बाजार शुल्क नहीं लेने के निर्देश

Reva India News

आमजन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ – डॉ. यादव वीडियो कॉफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Reva India News

जिले में अब तक 1494.9 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment