Reva India News
Otherऑटोकोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कटरा, बिंझिया, देवदरा एवं खैरी के चिन्हित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश

मण्डला 16 अक्टूबर 2020

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के परिणामस्वरूप अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा ग्राम कटरा, बिंझिया, देवदरा एवं खैरी के चिन्हित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम बिंझिया तिराहा में संजय श्रीवास के मकान से गणेश श्रीवास के मकान तक, कृपाराम पिता तिवारीलाल ठाकुर के मकान से हेमलता पति कुंवर ठाकुर के मकान तक एवं मृदुकिशोर कॉलोनी में राहुल नामदेव के मकान से पवन नामदेव के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम कटरा में अमित आनंद पांडे के मकान से संजय तिवारी के मकान तक, तथा देवदरा में तिलकचंद उईके के मकान से सुशील मिश्रा के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम खैरी में दुर्गा प्रसाद के मकान से रामलाल पिता नोखेलाल के मकान तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित किया गया है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन में सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थल, सार्वजनिक मार्गों अथवा अन्य किसी भी स्थल पर एकत्रित होने, खड़े होने, वाहन या यातायात के किसी भी साधन का उपयोग करने तथा उक्त ग्राम में दूध, किराना, सब्जी मण्डी, दवा दुकान से विक्रय आदि सभी क्रियाओं पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्हांेने संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को निर्देशित किया है कि वह अपने घरों पर ही रहें, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जा सके।

जारी आदेश से शासकीय अथवा निजी चिकित्सीय संस्था में कार्यरत अधिकारी या कर्मचारी अन्य अमला व जरूरी सेवाओं में लगे सरकारी कर्मचारी जैसे अग्निशमन कर्मचारी, जल सेवा, विद्युत विभाग, पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, विद्युत मण्डल, इंटरनेट, डॉकतार, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, किसी भी तरह की एम्बुलेंस सेवा, लोक शांति अथवा अन्य शासकीय कार्य सम्पादित कराने हेतु नियुक्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, गंभीर मरीज, बैंक सेवाएं मुक्त रहेगी। कंटेनमेंट जोन के निवासियों के लिए भोजन, राशन, फल, सब्जी, दूध एवं पेयजल पहुंचाने वाले शासकीय अमले को मुक्त रखा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा एवं इस आदेश के उल्लंघन पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 व अन्य प्रासंगिक धाराओं तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करते हुए उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का कार्यालय प्रमुख स्वयं परीक्षण कर निराकरण की पहल करें। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में मधु मरावी तथा मीना मरावी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सेमरखापा तथा टिकरिया के बीच के ओपन केप में पल्लेदारों के शोषण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिपाल सिंह नेटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया में हुई अनियमित्ताओं की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की माँग की गई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को बिन्दुवार जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केहरपुर लेम्स के अंतर्गत आने वाले किसानों द्वारा लेम्स केहरपुर, मानादेई के पंजीयन केन्द्र को प्रारंभ करने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Reva India News

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम तथा एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण

Reva India News

संभाग समन्वयक ने ली अंकुर अभियान अंतर्गत बैठक

Reva India News

Leave a Comment