Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

मण्डला 17 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ के तहत विभिन्न ग्रामों में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विकासखंड घुघरी के देवहरा, बम्हनी, सिंघनपुरी, बीजाड़ांडी के जमुनिया, मानिकसरा, छिंदगांव, बिछिया के मानिकपुर रैयत एवं बटवारा, मवई के सिघौरी, भाडा, नैनपुर के जलतरा, बिन्जगांव एवं पोटिया, नारायणगंज के मझगांव, निवास के भीखमपुर ग्राम में चलित प्रयोगशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्îक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।

Related posts

राजस्व अधिकारियों का समीक्षा बैठक आज

Reva India News

विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 47 को नियुक्ति पत्र दिया गया

Reva India News

जिले के छात्र जीशान एवं तेजश को करेंगे मुख्यमंत्री सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment