Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई जलाने से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन पर जुर्माना निर्धारित

मण्डला 19 अक्टूबर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिले में नरवाई नहीं जलाने संबंधित जिला स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति ने प्रदूषण एक्ट 1981 की धारा 19(1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में धान, गेहूं एवं अन्य फसलों की कटाई के उपरांत खेतों में फसल अवशेषों को जलाए जाने की क्रिया को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर ने निर्देशांे का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या निकाय को पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित कर दिए हैं। जिसके अंतर्गत 2 एकड़ से कम भूमि स्वामी या निकाय द्वारा नरवाई नहीं जलाने संबंधी निर्देशों के उल्लंघन पर 2500 रूपये, 2 एकड़ से अधिक एवं 5 एकड़ से कम के स्वामी या निकाय पर 5 हजार रूपये तथा 5 एकड़ से अधिक की भूमि स्वामी या निकाय पर 15 हजार रूपये तक की पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है।

Related posts

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत @2047 पर वार्तालाप आज

Reva India News

पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने तीन दिन होगा मंथन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से लेकर 26 नवंबर तक चलने वाली राज्य स्तरीय कार्यशाला और वाटर शेड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, बड़ी संख्या में जुटेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन

Reva India News

पग-पग के संघर्ष से शिखर तक पहुंचा जा सकता है – मंत्री श्रीमती उइके मेहनत, लगन और सपनों की उड़ान, मंडला जिले के विद्यार्थियों ने बनाई प्रदेश में पहचान मंत्री श्रीमती उइके जिले के होनहार विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में हुई शामिल

Reva India News

Leave a Comment