Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 31 तक आवेदन पत्र आमंत्रित

मण्डला 22 अक्टूबर 2020

सहायक संचालक मत्स्य उद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्वि, गुणवत्ता तकनीकी आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना मूल्य श्रृंखला का आधुनिकीकरण एवं सुदृढीकरण करना, मत्स्य पालन प्रबंधन ढांचा की स्थापना तथा मछुआरों एवं मत्स्य कृषकों की आय को बढाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना में विभिन्न योजनाएं जिसमें मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्यबीज संवर्धन हेतु पोखर/तालाब का निर्माण, नवीन तालाब का निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस मछली पालन, तिलापिया मछली पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन रंगीन मछलियों की ब्रेडिंग एवं रियरिंग के लिए इकाई की स्थापना, पुनः संचारी जल कृषि प्रणाली (आर.ए.एस.) की स्थापना, बायोफ्लोक की स्थापना, आईस बाक्स युक्त मोटर साईकिल/ साईकिल, मछली बिक्री हेतु ई-रिक्शा रेफ्रीजरेटर ट्रक, जलाशय में केज/पेन स्थापना, फिश फिड मिल प्लांट, मछली क्योस्क का निर्माण, थोक मछली बाजार का निर्माण, आईस प्लांट स्थापना इत्यादि शामिल है। उक्त योजना में अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

Related posts

कान्हा नेशनल पार्क भीषण सड़क हादसा दो की मौत दो जिला अस्पताल रेफर

Reva India News

बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को दी गई त्वरित चिकित्सा सुविधा एक निवास चिकित्सालय में भर्ती, एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

Reva India News

Airports in India set for mammoth coronavirus screening exercise

Admin

Leave a Comment