Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 22 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 22 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 13 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम अंजनिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं.-3 बिछिया निवासी 52 वर्षीय पुरूष, ग्राम सिझौरा निवासी 42 वर्षीय पुरूष, ग्राम बंजारी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के वार्ड नं.-2 निवासी 21, 36 एवं 40 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, ग्राम पाटन कोटवार टोला निवासी 50 वर्षीय महिला, जवाहर वार्ड मण्डला निवासी 22 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरूष, बम्हनी वार्ड नं.-15 निवासी 53 वर्षीय महिला, ग्राम भवरदा निवासी 40 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में आज सागर में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

Reva India News

संभाग में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी

Reva India News

नन्हीं बालिका के जन्मदिवस पर कैबिनेट मंत्री ने काटा केक

Reva India News

Leave a Comment