Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड 19 वैक्सीन की तैयारी – पहले स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को लगेगी वैक्सीन

23 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये वैक्सीन तैयार करने का कार्य चल रहा है। राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार कोविड वैक्सीन के लिये प्रारंभिक तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। कोविड वैक्सीन सर्वप्रथम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता समस्त शासकीय एवं अशासकीय सेवा प्रदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने समस्त विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को सूची तैयार करने के निर्देश जारी किये हैं। इस सूची में आंगनवाडी कार्यकत्ताओं को भी शामिल करने के निर्देश हैं।

जिला स्तर पर उक्त कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये पृथक सेल का गठन किया जाना है। उक्त सेल का गठन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में गठित होगा जिसमें वर्तमान मानव संसाधन के साथ अतिरिक्ति मानव संसाधन होने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अतिरिक्त आउटसोर्स मानव संसाधन के बजट हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा सीव्हीबीएमएस सॉफ्टवेयर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर का एक्सेल जिले को 25 अक्टूबर तक प्राप्त होने की उम्मीद है। जिसमें समस्त संस्थाओं के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा संधारित किया जायेगा। वैक्सीन के रख-रखाव हेतु जिला वैक्सीन कोल्डचेन शाखा को भी तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। चूंकि वैक्सीन स्टोरेज हेतु अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता होगी, इस हेतु टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि पुराने एवं अनुपयोगी सामग्री की आवश्यकता अनुसार अपलेखन की कार्यवाही कराने के निर्देश शासन से प्राप्त हुये हैं।

Related posts

खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा – एसपी .शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 फरवरी 2023

Reva India News

सर्री में हवेली क्षेत्र के पेंशनरों का स्नेह सम्मेलन आयोजित

Reva India News

Leave a Comment