Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना वायरस के चलते डोंगरगढ़ मेला स्थगित

मण्डला 23 अक्टूबर 2020

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी देवी नवरात्रि पर्व मेला का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि उक्त मेला अवधि में लाखों की संख्या में श्रद्धालू दर्शन हेतु माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोगरगढ़ आते है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिक्षेत्र में दर्शनार्थियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। रोप-वे संचालन को बंद किया गया है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन तथा ट्रेनो का स्टापेज नही करने का निर्णय लिया गया है।

अपर कलेक्टर ने बताया कि उक्त निर्णय के कारण आने वाले दर्शनार्थियों को सूचना नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि आम जनता तक प्रसार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक सूचना पहुंचाऐ। इसी प्रकार सभी अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले रेल्वे स्टेशनों के साथ समन्वय स्थापित कर उद्घोषणा, बैनर, पोस्टर फ्लैक्स के माध्यम से दर्शनार्थियों तक उक्त सूचना पहुंचाएं एवं उक्त संबंध में रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।

Related posts

मलेरिया से बचाव और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अपील मलेरिया से बचाव एवं समय पर कराएं जाँच

Reva India News

Reva India News

कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, हुआ मार्ग दुरुस्त

Reva India News

Leave a Comment