Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान, हुआ मार्ग दुरुस्त

विकासखंड नारायणगंज अंतर्गत सीएम राइज़ स्कूल टिकरिया का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।अत्यधिक बारिश और वाहनों के आवागमन के कारण मुख्य पहुँच मार्ग की स्थिति खराब होने से यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में दिक्कत होने की बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को प्राप्त हुई। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण एजेंसी को पहुँच मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निर्माण एजेंसी द्वारा निर्देशों के परिपालन में तत्काल समय का निराकरण करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया।

Related posts

कलेक्टर ने किया पीएम जनमन आवास का निरीक्षण

Reva India News

एसडीएम मंडला ने बिना परमिट संचालित बसों को जप्त कर यातायात थाना के सुपुर्द किया

Reva India News

आज राज्य मानव अधिकार आयोग जिला जेल का करेगा निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment