Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 23 अक्टूबर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार नैनपुर के वार्ड नं.-2 निवासी 36 वर्षीय महिला, मोहगांव निवासी 40 वर्षीय पुरूष, बम्हनी के वार्ड नं.-15 निवासी 27 वर्षीय महिला, ग्राम भवंरदा निवासी 27 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

जैविक खेती प्रायोगिक कार्य के लिए शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जरूरी जानकारी  

Reva India News

Leave a Comment