Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपसरपंच ने की दलित युवक की जमकर मारपीट । पुलिस अधीक्षक एवं अजाक थाने में की पीड़ित ने की शिकायत

भुआ बिछिया । मध्य प्रदेश में दलित युवकों के साथ मारपीट के मामले थम नहीं रहे अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि मारपीट के बाद थाने में शिकायत नहीं की जाती है और बड़ी घटना सामने आती है जिसमें पीड़ित परेशान होकर खुदकुशी कर लेते हैं। जिसके बाद राजनीतिकरण के साथ कार्रवाई की मांग उठने लगती है। लेकिन समय रहते हुए कोई कार्यवाही पुलिस क्यों नहीं करती । पुलिस पर गंभीर आरोप लगते हैं और आलाकमान द्वारा अधिकारियों पर कार्रवाई की जाती है मंडला जिले के बिछिया थाने में भी ऐसा मामला सामने आया है जिसमे नगर निरीक्षक के ऊपर ही पीड़ित फरियादी ने परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं ।

पूरा मामला यह है कि फरियादी 26 तारीख की रात में अपनी स्कूटी से दुर्गा जी देखने गया था और डस्ट-मुर्रम में गाड़ी फिसल जाने के कारण गिर गया इसके बाद वहाँ मौजूद भाजपा महामंत्री एवं उपसरपंच योगेश यादव व उसके साथियों द्वारा फरियादी के साथ जातिगत टिप्पणी करते हुए मारपीट की गई । फरियादी ने डायल 100 में भी इसकी सूचना दी । और सुबह थाने में घटना की शिकायत हेतु गया किंतु उसकी कोई सुनवाई नही हुई । उल्टा नगर निरीक्षक द्वारा फरियादी को डराने का प्रयास किया गया । पिछले 3 दिनों से फरियादी थाने के दर्जनों चक्कर लगा चुका है पर उसकी सुनवाई कही नही हो रही है ।कल तो हद पार हो गई जब थाने में उससे उसको ही मामला कायम करके फसाने की धमकी थाने के सबसे ज़िम्मेदार व्यक्ति ने दे दी । फरियादी ने 181 में भी इस सारे मामले की शिकायत की है किंतु अभी तक कोई संतोषजनक परिणाम नही मिले हैं ।

*बिछिया पुलिस राजनैतिक दबाव में फरियादी को कर रही परेशान*

बिछिया पुलिस के द्वारा राजनैतिक दवाब में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया जा रहा है । आपको बतादे आरोपी योगेश यादव जो कि एक ग्राम पंचायत का उपसरपंच है भाजपा में उसकी अच्छी पकड़ है और उसके ऊपर पूर्व में भी मारपीट जैसे कई मामले दर्ज है और सरकारी जमीन में कब्जा करने जैसे मामले भी उसके ऊपर चल रहे हैं । योगेश उर्फ चुक्कू यादव राजनैतिक व्यक्ति है मंडल अध्यक्ष के प्रभाव के कारण बिछिया थाने में फरियादी की सुनवाई नही हो रही है । ये आरोप फरियादी और उसके परिजन ने पुलिस पर लगाये हैं ।

*पुलिस का ऐसा रवैया शर्मनाक*

इस प्रकार किसी फरियादी को 3 दिन से परेशान करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े करता है । राजनैतिक दबाव में काम कर रही बिछिया पुलिस ऐसे कई मामलों में निर्दोषों को फसा चुकी है । और अब यह मामला अत्यंत गंभीर है जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न करना पुलिस को ही संदिग्ध स्थितियों में खड़ा कर रहा है ।
*पुलिस अधीक्षक व अजाक थाने में की शिकायत*

जिले के बिछिया थाने में सुनवाई ना होने के कारण परेशान होकर पीड़ित युवक द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर नवागत पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत से लिखित शिकायत की गई जिसमें पूरे प्रकरण के साथ पुलिस थाना प्रभारी की भी शिकायत की गई उक्त मामले में फरियादी युवक दलित वर्ग से ताल्लुक रखता है उसके साथ ऐसे घटना हो जाना और उसे न्याय न मिलना इन सारी बातों से उसका मनोबल टूटा है । और उसने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उसे न्याय मिले उसे उसकी छोटी जाती देखकर दरकिनार न किया जाए ।

इनका कहना है – मुझे पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत की गई है मामले की जांच की जायेगी। – यशपाल सिंह राजपूत , पुलिस अधीक्षक मंडला

https://youtu.be/GPGEhL9WRj0

 

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने आनंदम को भेंट किए वस्त्र जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेंगे

Reva India News

भगवान बलराम किसानों के आदर्श देवता, गौमाता प्राकृतिक खेती का आधार है – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी मुख्यमंत्री ने 82 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 1671 करोड़ रूपए की राशि

Reva India News

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान पंजीयन अनिवार्य जिले में बनाए गए 36 पंजीयन केन्द्र

Reva India News

Leave a Comment