Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के संबंध में वर्कशॉप आयोजित

मण्डला 8 नवम्बर 2020

अनुविभाग निवास के अन्तर्गत जनपद पंचायत निवास के सभाकक्ष में म.प्र. आत्मनिर्भर कृषि मिशन एवं एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार हेतु वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उक्त वर्कशॉप में एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के क्रियान्वयन हेतु लोगों को अधिक अधिक जोड़कर समूह स्थापित कर एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया, जिसमें कृषि विभाग के उप संचालक मण्डला द्वारा पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, जैविक खेती, भण्डारण आधोरसंरचना का विकास, विपणन अधोसंरचना का विकास, सप्लाई चैन का आधुनिकरण कारण आदि के बारे में बताया गया। साथ ही मण्डला जिले में उगाई जाने वाली फसल कोदो-कुटकी को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उत्पादन को बढाये जाने के तरीकों तथा व्यवसायिक रूप से मार्केटिंग करने एवं के बारे में बताया गया।

वर्कशॉप में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला के द्वारा बताया गया कि गांव में स्वयं सहायता समूह बनाकर कृषि आधारित उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने शासन के द्वारा सूक्ष्म उद्यमियों के लिये चलाई जा रही योजनाओं तथा प्रदान की जा रही, आर्थिक सहायता के बारे में भी बताया गया। वर्कशाप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास श्री पुष्पेन्द्र अहके, उप संचालक कृषि विभाग मण्डला श्री संग्राम सिंह मरावी एंव महाप्रबंधक जिला व्यापार मण्डला श्री अंकित वास्कले एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम घुटास में मेडिकल स्टोर की जांच, दीनबंधु मेडिकल स्टोर सील मेडिकल दल मवई ने की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती

Reva India News

परिषद की संभागीय बैठक आज जबलपुर में .महाधिवक्ता का होगा सम्मान

Reva India News

मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक

Reva India News

Leave a Comment