Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल गृह के बच्चों ने लगाया स्वनिर्मित मिट्टी के दीयों का स्टॉल

मण्डला 9 नवम्बर 2020

आदर्श बाल ग्रह मंडला में निवासरत बालकों द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर स्वनिर्मित मिट्टी के दीयों की साज-सज्जा कर योजना भवन में स्टॉल लगाया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने बालकों द्वारा किए गए इस रचनात्मक कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। योजना भवन परिसर में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला एवं अन्य जिला अधिकारियों द्वारा सामग्री की प्रशंसा कर बालकों का उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मिट्टी के दीयों के अलावा अन्य प्रकार की रंग-बिरंगी साज-सज्जा से संबंधित सामग्री का निर्माण भी किया।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने आईटीआई भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

बंजर नदी पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण, आवागमन प्रारंभ

Reva India News

हाईकोर्ट के जस्टिस श्री संजीव सचदेवा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत  

Reva India News

Leave a Comment