Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन के तहत् निवास में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

मण्डला 9 नवम्बर 2020

जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र.दी.अ.यो.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मंडला के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर निवास कार्यालय में 9 नवम्बर को रोजगार कैम्प आयोजित किया गया। इस कैम्प में एसआईएससी कंपनी अनूपपुर के सुरक्षा गार्ड कैम्प 76 बेरोजगारियों के द्वारा भागीदारी की गई जिसके लिए विकासखंडकर्मियों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में जानकारी प्रसारित की गई थी। कैम्प में रोजगार हेतु इच्छुक युवकों का चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। रोजगार कैम्प में जिला परियोजना समन्वयक बीडी भैसारे, विकासखंड प्रबंधक सुश्री लक्ष्मी रजक, मनोज केवट, प्रसन्न झारिया, पूजा शर्मा एवं एसआईएस कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रबंधक ने बताया कि 10 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन घुघरी एवं 11 को म.प्र. ग्रामीण आजीविका मिशन बीआरसी भवन देवदरा मंडला में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

ग्रीष्म कालीन मूंग प्रदर्शन का वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

नि-क्षय शिविर का आयोजन सहस्त्रधारा और रपटा घाट में संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment