Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आर्थिक सहायता स्वीकृत

मण्डला 9 नवम्बर 2020

पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण अनुविभागीय दण्डाधिकारी मंडला द्वारा कुल 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम खड़देवरा पुरवा निवासी धनपत लाल की 9 जुलाई 2020 को पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान के रूप में लक्ष्मी नंदा ग्राम खड़देवरा पुरवा निवासी को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम लिंगामाल निवासी ज्योति चीचाम की 28 मई 2020 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारसान के रूप में पिता मंगनू चीचाम ग्राम लिंगामाल निवासी को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधितों के बैंक खाते में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

किसानों के लिए आत्मा योजनांतर्गत सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरूस्कार

Reva India News

तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन 24 दिसम्बर को

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment