Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 3 कोरोना केस मिले

मण्डला 10 नवम्बर 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 नवम्बर की शाम 4 बजे से 10 नवम्बर की शाम 4 बजे तक 3 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। जानकारी के अनुसार बिछिया के वार्ड नं.-1 बिछिया निवासी 67 वर्षीय पुरूष, मवई के ग्राम रमतिला निवासी 35 वर्षीय पुरूष एवं बम्हनी के वार्ड नं.-1 निवासी 4 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण तथा कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

Related posts

राजसात वाहन, सामग्री की खुली नीलामी

Reva India News

प्रोजेक्ट लक्ष्य के तहत मंडला में जेईई-नीट कोचिंग प्रारंभ करने की तैयारी, 19 जून को समीक्षा बैठक

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment