Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित

मण्डला 13 नवम्बर 2020

उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत गेहूं प्रमाणित बीज वितरण पर अनुदान निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा रबी वर्ष 2020-21 के लिए गेहूं बीज वितरण अनुदान के अंतर्गत 10 वर्ष से कम अवधि की गेहूं की किस्म पर एक हजार रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 10 वर्ष से अधिक अवधि की गेहूं की किस्म के लिए 100 रूपये प्रति क्विंटल अनुदान दर निर्धारित की गई है। उपसंचालक ने बताया एनएनएफएसएम नॉर्म्स अनुसार प्रति कृषक अधिकतम 2 हेक्टेयर तक प्रमाणित बीज वितरण पर डीबीटी के माध्यम से अनुदान देय होगा। साथ ही एफपीओ के कृषकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत मंडला जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

जगन्नाथ स्कूल में स्कूटी वितरण का लाइव प्रसारण

Reva India News

5 जनवरी से प्रारंभ होंगी प्रीबोर्ड की परीक्षायें

Reva India News

Leave a Comment