Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिरसा मुण्डा की संगठनात्मक क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना प्रेरणास्पद टाऊन हॉल में मनाई गई वीर शहीद बिरसा मुण्डा की जयंती

मण्डला 15 नवम्बर 2020

देश की आजादी में बिरसा मुण्डा का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी संगठनात्मक क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना प्रेरणास्पद है। यह बात केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। टाऊन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, समाजसेवी भीष्म द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि जंगल और पहाड़ों के मध्य जन्मे बिरसा मुण्डा ने शोषण और अन्याय के खिलाफ जंग छेड़ते हुए अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया था। बिरसा मुण्डा ने कम उम्र में ही लोगों को संगठित कर उन्हें आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने बिरसा विद्रोह का नेतृत्व किया था। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि महानायक बिरसा मुण्डा का त्याग और तपस्या अनुकरणीय है। वर्तमान पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को बिरसा मुण्डा की वीरगाथाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है। विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने कहा कि बिरसा मुण्डा सहित उन सभी शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर की है। इस अवसर पर विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि युवा पीढ़ी दर्शन से ज्यादा प्रदर्शन पर विश्वास कर रही है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा के दर्शन से देशवासियों को अवगत कराया जाना समय की मांग है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महापुरूषों की विचारधारा को आत्मसात करना चाहिए।

इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं भीष्म द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों ने वीर शहीद बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बिरसा मुण्डा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

मण्डला-बरेला राजमार्ग के चिन्हित स्थानों पर लगाए गए और 11 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खम्हेखेड़ा में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ शिविर का निरीक्षण किया

Reva India News

पंचायत उप निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment