Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

19 तक करें अधिकतम शिकायतों का संतुष्टिपूर्णं निराकरण – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मण्डला 17 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 19 नवम्बर तक सभी विभाग अपनी लंबित शिकायतों का अधिकतम एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की रैकिंग को बेहतर बनाने सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। आगामी 2 दिनों में सभी विभाग प्राथमिकता से सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने समीक्षा के दौरान कहा कि प्राकृतिक प्रकोप से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ संतुष्टि के साथ निराकृत करें। उन्होंने वन, ऊर्जा, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, आदिवासी विकास तथा अन्य विभागों की लंबित शिकायतों की आंकड़ेवार समीक्षा की।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आगामी समय सीमा बैठक से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश से जुड़े विभाग अपने विषय से संबंधित कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राजस्व शिविरों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम उनके क्षेत्र में लगाए जा रहे राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदन तथा निराकरण की स्थिति के संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती सिंह ने बताया कि 17 नवम्बर से ग्रामीण विकास के अंतर्गत जनपद स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र में इन शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक प्रसारित कर जनता को लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उन्होंने पात्रता पर्ची वितरण, सीएम किसान रिपोर्ट आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान वेरीफिकेशन में सभी अनुविभाग प्रगति दर्ज कराएं।

कलेक्टर ने गरीब कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए इसके वितरण एवं आवंटन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन पर जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने उपार्जन की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्यतः सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार खरीदी से संबंधित अमले का पर्याप्त प्रशिक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बारदानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी एसडीएम को प्रतिदिन अपने क्षेत्र के खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई के आवेदनों के बारे में संबंधित विभागों से जवाब मांगे। उन्होंने सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ नगरपालिका से उनके विभाग की लंबित शिकायतों एवं समस्याओं पर जवाब मांगे।

श्रीमती सिंह ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि बारिश के बाद अब निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को उनके क्षेत्र की खराब सड़कों के बारे में संबंधित विभागों को जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा, पीएम आवास तथा आधारसीडिंग पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य शुरू होने की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र में देना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वन विभाग से संबंधित विषयों पर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में सेल्फी ली

Reva India News

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

Leave a Comment