Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय मंत्री ने मोतीनाला एवं मेढ़ा में किया स्वच्छता परिसर का उद्घाटन परसेल एवं सहजपुरी में हुआ विकास कार्यों का भूमिपूजन

मण्डला 23 नवम्बर 2020

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने दौरे कार्यक्रम के तहत् मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम मोतीनाला में स्वच्छ भारत अभियान के तहत् बनाए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। श्री कुलस्ते ने 3.44 लाख की लागत से निर्मित इस सामुदायिक परिसर को जनता को समर्पित किया। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने इसके पश्चात ग्राम मेढ़ा में भी सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शुभारंभ किया। उन्होंने परसेल पंचायत में आयोजित शिविर के प्रारंभ में सड़क निर्माण एवं मनरेगा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी मनोठिया, उपाध्यक्ष नीरज यादव, राकेश तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम सुलेखा उईके, ईईपीडब्ल्यूडी जीपी पटले तथा संबंधित उपस्थित थे।

राज्यमंत्री श्री कुलस्ते एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा सहजपुरी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। भूमिपूजन समारोह में जनता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के विकास के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों को जोड़ने के लिए सड़कों को प्राथमिकता से बनाया जा रहा है। दूरस्थ अंचलों का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी मार्ग अब तक स्वीकृत नहीं किए गए हैं उन्हें जल्द ही स्वीकृत कराया जाएगा। मंडला जिले के लिए मनरेगा के अंतर्गत अधिक राशि का प्रावधान किया जा रहा है। जिले में सिंचाई के विकास के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। श्री कुलस्ते ने कहा कि जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में विस्तृत काम करना होगा।

राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक गांव को पक्की सड़कों से जोड़कर विकास की मुख्य धारा में लाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है। श्रीमती उईके ने उपस्थित जनता से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि सरकार गांवों को पक्के सड़कों से जोड़कर गांव का विकास सुनिश्चित कर रही है। सहजपुरी में जनता को संबोधित करते हुए विधायक बिछिया नारायण पट्टा ने कहा कि विकास कार्यों के लिए शासन एवं प्रशासन में समन्वय अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्थानीय क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित भी किया। उन्होंने सहजपुरी क्षेत्र में खेल मैदान की मांग भी की।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

निःक्षय अभियान शासन की प्राथमिकता का विषय – श्री श्रेयांश कूमट योजना भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

टीएल, जनसुनवाई तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment