Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में उर्वरक पर्याप्त उपलब्ध, आवश्यकतानुसार उठाव करें किसान

मण्डला 23 नवम्बर 2020

उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में रबी सीजन हेतु यूरिया की उपलब्धता लगातार कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में यूरिया की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है जो लगभग 41725.48 में. टन यूरिया व 2103.5 में.टन डी.ए.पी. के रूप में है। उर्वरक जिले के निजी, सहकारी व समस्त डबल लॉक केन्द्रों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले को लगातार उर्वरक की रैक प्लॉन एवं मांग अनुसार प्राप्त हो रही है। किसान आवश्यकता अनुसार उर्वरक का उठाव करें। शासन के निर्देशानुसार कृषक भाई अपनी ऋण पुस्तिका एवं आधार कार्ड लेकर ही यूरिया विक्रय स्थल पर जाए एवं पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से अपनी आवश्यकतानुसार यूरिया प्राप्त करें।

गेहॅू बीज में प्रति क्विंटल एक हजार रूपये का अनुदान

उपसंचालक कृषि ने जानकारी दी कि म.प्र. शासन द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास (आर.के.व्ही.वाय) योजनांतर्गत रबी वर्ष 2020.21 हेतु (संसोधित) गेहॅू बीज वितरण अनुदान का प्रावधान किया गया हैं। जिले में समितिवार गेहॅू एवं चना का बीज भंडारण क्रमशः 3068.60 क्विंटल एवं 209.70 क्विंटल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को बीज की आवश्यकता है, ऐसे किसान विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से सम्पर्क कर सहकारी समितियों से बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

कमिश्नर ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक बारिश की स्थिति और राजस्व प्रकरणों पर दिए विशेष निर्देश

Reva India News

पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत आवेदन शुरू

Reva India News

*BAIGA’  डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment