Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत् गठित सर्तकता समितियों ऑनलाईन प्रशिक्षण आज

मण्डला 17 दिसम्बर 2020

उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समितियों के दायित्व एवं अधिकारों के संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा ग्रामीण विकास विभाग एवं एनआईसी के सहयोग से उचित मूल्य दुकान (ग्रामीण) स्तरीय सर्तकता समितियों के लिए 18 दिसम्बर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाईन उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत कार्यालय पर उपलब्ध तकनीकी संसाधन जैसे इंटरनेट, कम्प्यूटर, माईक आदि का उपयोग करते हुये, ग्राम पंचायत कार्यालय पर आयोजित किये जायेगें। प्रशिक्षण में उचित मूल्य दुकान मुख्यालय की पंचायत पर गठित सर्तकता समिति के अध्यक्ष, सह अध्यक्ष, पंचायत सचिव, सदस्य सचिव एवं अन्य सदस्यगण पात्रता पर्चीधारी प्रतिभागी होंगे। साथ ही सतर्कता समिति के साथ संबंधित उचित मूल्य दुकान के विक्रेता भी संबंधित पंचायत से इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। इस प्रकार एक समिति से लगभग 12 से 14 समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा। उचित मूल्य दुकान स्तरीय समितियों के प्रशिक्षण के संबंध में मॉनिटरिंग ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासा का समाधान भी किया जाएगा।

Related posts

औषधि निरीक्षक द्वारा निवास क्षेत्र में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया कलेक्टर ने माहिष्मति घाट में नामकरण का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए

Reva India News

11 लाख रूद्री निर्माण 19 से

Reva India News

Leave a Comment