Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औषधि निरीक्षक द्वारा निवास क्षेत्र में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंडला के मार्गदर्शन में रविवार को तहसील निवास स्थित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण औषधि निरीक्षक मंडला द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण व्यवस्था, औषधि अनुज्ञापन की वैधता एवं पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दो औषधि दुकानों—मेसर्स रूबी मेडिकल स्टोर्स एवं मेसर्स ओम मेडिकल स्टोर्स — पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पाई गई।
औषधि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानों में औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाते हुए प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान पाए गए तथ्यों के संबंध में विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा, ताकि आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा सके।

Related posts

नेशनल लोक अदालत में 177 प्रकरणों का हुआ निराकरण जिला न्यायालय मंडला तथा तहसील न्यायालय बिछिया, नैनपुर तथा निवास में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Reva India News

सर्पदंश से बचाव और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाईन तथा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment