Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी चलित प्रदर्शनी

मण्डला 17 दिसम्बर 2020

मंडला कोरोना जागरूकता जन आंदोलन अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मंडला द्वारा चलित प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, मीडिया अधिकारी श्री जे.पी.सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी श्रीनाथ सिंह ने कहा कि हम जागरूक रहकर ही कोरोना से बच सकते है। यह जागरूकता अभियान, लोगों को जागरूक करेगा। मॉस्क पहनकर, साबुन से हाथ धोकर, दो गज की दूरी का पालन करते हुए इस संक्रमण से बचा जा सकता है आज के समय में जागरूकता से ही हम अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। जागरूकता रथ मे कलाकार स्थानीय भाषा में लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी देंगे और जागरूक करेंगे। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जन स्थानीय भाषा में संदेश को सुन पाते हैं। यह एक अच्छा माध्यम है और इस माध्यम को प्रोत्साहित कर हमें आगे बढ़ाना चाहिए। प्रभारी अजय बैस ने अभियान के संबंध में बताए कि आज हमें जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं रखना चाहिए।

इस प्रदर्शनी में कोविड-19 से जुड़े उन सभी जानकारी प्रदर्शनी में समाहित हैं और स्थानीय सुगम कला मंडली के कलाकार द्वारा गीत और नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं। और इस जागरूकता आंदोलन में मास्क और सेनीटाइजर के प्रोत्साहित करते हुए मॉस्क का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में रोचक गीत और संदेश, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को सार्वजनिक स्थानों पर आने पर मास्क के अनिवार्य रूप से उपयोग और नियमित अंतराल से हाथ धोने की सलाह इस अभियान में दी जा रही है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष यादव, अभय तिवारी, कुशवाहा स्वप्निल, लेखराम जे एस बघेल सहित जिला चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ का योगदान रहा।

Related posts

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

सहारा ग्रुप से संबंधित शिकायतों के लिए 21 जनवरी को संपर्क करें

Reva India News

पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर 26 नवंबर को

Reva India News

Leave a Comment