Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

22 दिसम्बर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला ख्यातिलब्ध कंपनियाँ करेंगी सहभागिता

मण्डला 19 दिसम्बर 2020

जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केम्पस रसैयादौना में 22 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ख्यातिलब्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम ने बताया कि मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर के माध्यम से ख्यातिलब्ध कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेला में उपस्थित रहेंगे। वे अपनी आवश्यकतानुसार जिले के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। कक्षा आठवी से बारहवी, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस मेला में सहभागिता कर सकते हैं।

 

प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने मूल प्रमाण पत्रों के साथ आएं अभ्यर्थी

 

प्राचार्य आरएस वरकड़े ने बताया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा आईटीआई परिसर में 22 दिसम्बर को आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कंपनी वेलस्पन इंडिया लिमिटेड गुजरात एवं अन्य कंपनियों की शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय जानकारी अभ्यर्थी ले सकेंगे। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण व आयु 18 से 30 वर्ष है। सभी अभ्यर्थियों का मॉस्क लगाकर आना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये टी.पी.ओ. आनंद मरावी मो.नं. 9425417235 से संपर्क करें।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग 14 को  

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान को प्रभावी बनाने एवं आरसीएमएस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए अधिकारियों को निर्देश

Reva India News

जिला योजना समिति की बैठक 9 जुलाई को

Reva India News

Leave a Comment