Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*प्रदेश महामंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ की बैठक ली*

मंडला, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शर्मा जी द्वारा संघ की बैठक 20 दिसंबर दिन रविवार को ली गई। बैठक पूर्व निर्धारित थी। महामंत्री द्वारा जिला शाखा की कार्यकारिणी में आंशिक फेरबदल किया गया है। जिसके अनुसार अब संघ के जिला सचिव शरद मेश्राम, जिला शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे। उनके स्थान पर चंद्रगुप्त नामदेव जिला शाखा सचिव एवं व्ही के जायसवाल जिला शाखा कोषाध्यक्ष होंगे। शेष कार्यकारिणी यथावत रहेगी।
उन्होंने आगामी भोपाल अधिवेशन के लिए जिला शाखा को आमंत्रित भी किया।
इससे पहले पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष व्ही के मेवाड़े जी का स्वागत-सत्कार किया गया। इस दौरान विविध कर्मचारी मांगों समस्याओं पर चर्चा भी की गई। प्रदेश महामंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि वे निरंतर लंबित प्रकरणों को निराकृत करवाने हेतु शासन के संपर्क में हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र सभी समस्याएं दूर होंगी।
बैठक में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं सहयोगी संघों से राजेन्द्र शर्मा, व्ही के मेवाड़े, घनश्याम ज्योतिषी, डी एस वृक्षालिया, चंद्रगुप्त नामदेव, शरद मेश्राम, सी के श्रीवास्तव, अनिल भोयर, प्रकाश कुडापे, सतीश सिंगौर, सीताराम सिंगौर, ओमप्रकाश भवेदी, अभिनव बर्मन, शिवाल नीखर, व्ही के जायसवाल, राकेश मिश्रा, राधेलाल नरेटी, भानु प्रसाद उइके, रघुनाथ सिंह धुर्वे वंदना सिंगौर, नीतू परस्ते, सीमारानी हरदहा, रश्मि श्रीवास आदि उपस्थित रहे।।

Related posts

मतदाताओं के लिए पेयजल और छाया की व्यवस्था करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा

Reva India News

भड़ंगा हेलीपैड पर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल का भव्य स्वागत, जनजातीय नृत्य से हुआ अभिनंदन

Reva India News

शिक्षा के क्षेत्र में ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक प्रेरणा

Reva India News

Leave a Comment