Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल को, विभिन्न विभागों की प्रगति की होगी समीक्षा

मंडला, 2 अप्रैल 2026

8 अप्रैल को आयोजित होने वाली कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पूर्व में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा की जाएगी।

कॉन्फ्रेंस में राजस्व एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, सीपीग्राम, लोक सेवा गारंटी तथा विभिन्न शिकायतों के निराकरण की स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही लंबित विभागीय जांच, पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति मामलों की भी समीक्षा की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान 2026, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जल जीवन मिशन की प्रगति पर फोकस रहेगा। कृषि एवं संबद्ध विभागों में फसल कार्यक्रम, पीएमएफएमई योजना, पशुपालन एवं मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग में भूमि आवंटन से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा होगी, जबकि उद्योग विभाग में डीएलसीसी बैठक के लक्ष्यों की पूर्ति की स्थिति देखी जाएगी। स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, आयुष्मान भारत योजना तथा बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। वहीं जनजातीय कार्य विभाग में छात्रवृत्ति वितरण, लंबित भुगतान और निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी विचार किया जाएगा। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Related posts

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को प्रवेश पत्र एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे

Reva India News

महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जप्त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment