Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शासन और प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह रोजगार मेला में 295 अभ्यर्थियों का चयन

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन और प्रशासन संकल्पित है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ख्यातिलब्ध कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। यह बात कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रसैयादोना में आयोजित रोजगार मेला सह प्लेसमेंट ड्राईव में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर एसडीएम प्रथम कौशिक, प्राचार्य आईटीआई आरएस बरकड़े, जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का रोजगार मेला में चयन हुआ है वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। कार्य के साथ आगे का अध्ययन भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को लेकर मुहिम जारी है। खुद का व्यवसाय स्थापित कर भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों का आव्हान किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर स्वयं का रोजगार स्थापित करते हुए अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं है वे प्राथमिकता से रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराएं। जिला रोजगार कार्यालय में स्किल पंजी के माध्यम से अभ्यर्थियों के हुनर संबंधी जानकारी संकलित की जा रही है। युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। रोजगार मेले की तर्ज पर निकट भविष्य में ऋण मेला का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम प्रथम कौशिक ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वे मन लगातार कार्य करते हुए स्वयं के भविष्य को संवारें। जिनका चयन नहीं हुआ है उन्हें आने वाले समय में और भी अवसर प्राप्त होंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षण अधिकारी आनंद मरावी द्वारा रोजगार मेला के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में चयनित प्रतिभागियों को जॉब ऑफर पत्र का वितरण किया गया।

 

चयनित 295 अभ्यर्थियों को मौके पर मिले जॉब ऑफर लेटर

 

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला में आयोजित रोजगार मेला सह प्लेसमेंट ड्राईव में 596 युवाओं-युवतियों (10वी/12वी/स्नातक एवं आई0टी0आई0 उत्तीर्ण) द्वारा पंजीयन कराया गया। महाप्रबंधक वेलस्पन इंडिया लिमिटेड कच्छ गुजरात की कंपनी द्वारा 295 उम्मीदवारो का चयन किया जाकर आफर लेटर दिया गया। चयनित उम्मीदवारो को कम्पनी द्वारा 28 दिसम्बर से लगातार बस द्वारा कम्पनी तक ले जाया जावेगा। इस कार्यक्रम में पोषण आहार संयत्र मंडला एवं मधुरम मिल्क प्रोडक्ट मंडला द्वारा आगामी माहों में फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के उम्मीदवारों का चयन किये जाने की घोषणा की गई।

Related posts

विक्रमोत्सव 2026 में सृष्टि आरंभ दिवस पर भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समा

Reva India News

जिले के छात्र जीशान एवं तेजश को करेंगे मुख्यमंत्री सम्मानित

Reva India News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मंडला पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ निकली साइक्लोथॉन रैली

Reva India News

Leave a Comment