Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ अंतर्गत कैरियर गाइडेंस एवं मॉटिवेशन कार्यशाला आयोजित

मण्डला 7 जनवरी 2021
शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मंडला के संयुक्त तत्वाधान में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडला के सभागृह में प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत कैरियर गाईडेंस एवं मोटिवेशन कार्यशाला का किया गया। जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक एवं सिस्कोल बेवेक्सं पर भी किया गया। इस कार्यशाला में जिले के हायर सेकेण्डरी में अध्ययनरत लगभग 12000 विद्यार्थी लाभन्वित हुये। सम्पूर्ण कार्यशाला श्रीमती हर्षिका सिंह कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सम्पन्न हुई। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य श्रीमति कल्पना नामदेव उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के द्वारा अतिथियों का स्वागत उदबोधन करते हुये कार्यशाला के उददेश्य पर प्रकाश डाला गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री विजय तेकाम के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में अवगत कराया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमति निर्मला पटले ने विद्यार्थियों को अपने आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीक सुझाई। साथ ही कलेक्टर मंडला के शिक्षा के क्षेत्र में रूझान के कारण ’’प्रोजेक्ट नई उडान’’ के माध्यम से किये जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं इन चुनौतियों और समस्याओं का साहस के साथ सामना करना चाहिए। नकारात्मकता को दूर करते हुए सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। मानसिक शक्ति और संकल्प शक्ति के साथ स्मरण शक्ति के लिए उपायों को बताया। प्राचार्य डाइट द्वारा परिसर की उपलब्धता एवं साफ-सफाई को सुनिश्चित किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एपीसी रमसा मुकेश पांडे ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संयोजन जिला कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया एवं एस्पायर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियों एवं लॉगिन के विषय में बताया गया। इस गरिमामय आयोजन में राष्ट्रीय कैरियर काउंसलर और मोटीवेटर श्री संजय चौबे के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत उन्होंने कैरियर में आने वाली विविध प्रकार की समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित बातों को विद्यार्थियों से शेयर किया। बच्चों के कैरियर के अंतर्गत विषय चयन से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं प्रकार की आ रही समस्याओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया। श्री चौबे का मार्गदर्शन प्राप्त कर विद्यार्थी उत्साहित एवं प्रफुल्लित नजर आए। उनके द्वारा विद्यार्थियों को स्वयं की रूचि जानने की तकनीकी से परिचित करते हुये बताया गया कि अपनी रूचि जानकर लक्ष्य का निर्धारण एवं उचित मार्ग का चयन सफलता का सूत्र है। इस आयोजन में कोविड के निर्देशों का पालन करते हुये उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के कक्षा बारहवी एवं ग्यारहवी में अध्ययनरत समस्त संकाय के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वाटरशेड विकास योजना का भव्य समारोह, जल योद्धाओं का सम्मान

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 मार्च 2023

Reva India News

रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment