Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने नागरिकों का सफर आसान कर दिया है

मंडला 13 सितंबर 2024

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से चिरईडोंगरी से ग्राम तुरूर तक पक्की सड़क का निर्माण होने से नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया गया है। चिरईडोंगरी से ग्राम तुरूर तक लम्बाई 10.93 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण होने से ग्राम पांडीवाड़ा, पतवाही और तुरूर, चिरईडोंगरी के माध्यम से मंडला-नैनपुर मुख्य मार्ग से जुड़ गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने मंडला जिले को बालाघाट जिले से जोड़ दिया है। इससे ग्राम पांडीवाड़ा, पतवाही, तुरूर और बालाघाट जिले के गांवों के नागरिकों के लिए आवागमन बेहद आसान हो गई है। श्री दिलीप परते ने बताया कि पहले कच्ची सड़क होने के कारण नागरिकों को आने-जाने में बहुत कठिनाई होती थी, बरसात के मौसम में आने-जाने में बहुत परेशान होना पड़ता था। नागरिकों को मंडला, चिरईडांेगरी और बम्हनी बंजर जाने के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण हुआ है, तब से नागरिकों को मंडला, चिरईडोंगरी और बम्हनी बंजर तक के लिए आवागमन सरल हुआ है। उन्होंने बताया कि अब स्कूली बच्चे भी रोजाना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पक्की सड़क से स्कूल आना-जाना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क बन जाने पर सभी नागरिक बहुत प्रसन्न हैं। श्री अशोक कुमार मरकाम ने बताया कि पहले मंडला-नैनपुर मुख्य मार्ग से ग्राम पांडीवाड़ा, पतवाही और तुरूर तक अच्छी सड़क नहीं थी। इस कारण नागरिकों को मंडला, चिरईडांेगरी और बम्हनी बंजर आने-जाने में बहुत दिक्कत होती थी। लोगों को साप्ताहिक हाट-बाजार, अस्पताल, रेल्वे स्टेशन तक आने जाने में बहुत कठिनाई होती थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण होने से अब इन गांवों के लोग आसानी से आना-जाना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने ग्राम पांडीवाड़ा, पतवाही और तुरूर के नागरिकों के लिए आवागमन को सरल बना दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण होने से खाद्यान्न उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकान से सरलता से राशन घर ला रहे हैं। इन गावों तक जननी एक्सप्रेस वाहन भी आसानी से आ जा रही है। मरीज उपचार हेतु आसानी से चिरईडोंगरी, बम्हनी बंजर और मंडला आ जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने सभी नागरिकों का रोजाना का सफर आसान कर दिया है।

Related posts

आदिवासी समाज की आजादी में अहम भूमिका – कमलेश

Reva India News

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसलिए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया जपं. बिछिया में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

अनुविभाग का सिविल डिफेंस प्लान बनाएं सभी एसडीएम – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment