Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले के अधिकारियों की बैठक संपन्न उपसंचालक कार्यालय में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए कन्ट्रोल रूम 07642-252554

मण्डला 13 जनवरी 2021

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महोदय की अध्यक्षता में गोलमेज कक्ष में 12 जनवरी को शाम 5 बजे बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी वनमण्डल पूर्व सामान्य, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन, सहायक संचालक मत्स्य विभाग, कान्हा टाईगर रिजर्व के पशु चिकित्सा अधिकारी, लेखापाल नगरपालिका, डॉ0 एम0एल0 मेहरा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ0 आर0एम0 भुरभुदे, डॉ० सरोज वरकडे, डॉ0 सुमित पटेल पशु चिकित्सा विभाग से उपस्थित हुए।

 

आयोजित बैठक में दिए गए निर्देश

 

उपसंचालक ने बताया कि बर्ड फ्लू रोकथाम एवं नियंत्रण से संबंधित आयोजित बैठक में बर्ड फ्लू से संबंधित जागरूकता अभियान चलाना, स्वास्थ्य विभाग में Antiviral drug की उपलब्धता सुनिश्चित करना, पीडब्ल्यूडी विभाग में उपलब्ध आवश्यक मशीन जैसे- जेसीबी मशीन एवं अन्य आवश्यक मशीन की विकास खण्डवार उपलब्धता की जानकारी आदि के बारे में निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा आवश्यकता पड़ने पर कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग किये जाने, जिले के Backyard poultry पालने वाले हितग्राहियों की जानकारी एवं निगरानी रखे जाने के बारे में बताया गया। जल संसाधन, वन विभाग, मत्स्य विभाग के कार्य क्षेत्र में आने वाले जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की निगरानी एवं क्षेत्र का चिन्हांकन करने तथा अप्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में विभाग को सूचित करने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार कार्यालय उपसंचालक पशु चिकत्सा सेवायें मण्डला में स्थापित कन्ट्रोल रूम 07642-252554, संबंधित सभी विभागों को अपने दायित्वों का निर्वाहन करने निर्देशित किया गया।

Related posts

राम नवमी पर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

प्राचार्य आईटीआई को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जन समस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को लगेगा

Reva India News

Leave a Comment