Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कला कार्यशाला का हुआ समापन

 

नमामि आर्ट फाऊंडेशन ने विगत सात दिनों में जिले के नये कलाकारों को अनेक कला की विधाओं में पारंगत किया। इस फाऊंडेशन का दूसरा नि:शुल्क कला कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें अनेकों कला जैसे पेंटिंग, एक्टिंग, संगीत,कत्थक,हिप-हाप और कविता की बारीकियां सिखाईं गयी। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित कलाकार पुनीत नंदा
(नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एनएसडी,दिल्ली),प्रवीण सैयाम
(शासकीय आर्ट कॉलेज
कोलकाता),रानू चंद्रौल
(कत्थक केंद्र
दिल्ली),अनिमेष पाठक
(इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय
खैरागढ़ ,छत्तीसगढ़),लकी उइके
(आर्टिस्ट क्रीड
नागपुर) कलाकार सिखाया गया। आज समापन के मौके पर कला दीर्घा के संचालक सुधीर कांसकार ,कलाकार गजेन्द्र सोनी जी,गीता काल्पीवार,शांति सद्भावना मंच के पी.डी खैरवार,गणेश प्रसाद नंदा, अनिल यादव,इंद्रेश खरया,राकेश ,प्रमोद दुबे,नरेश कछवाहा,धर्मेंद्र मिश्रा,सुनील मिश्रा,उमा यादव व इनर वाईस ग्रुप से ललित कुशराम, नवीन झारिया, हेमंत,गुलशन,सिद्धांत और अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन दीपमणी खैरवार ने किया।
सारी विधाएं का मंचन शाम को रपटा घाट के तट पर भी किया गया ताकि सीखे गये बच्चों का मनोबल बढ़ सके।
फाऊंडेशन ने समस्त जिले व विशेष रूप से रोटरी क्लब के सचिव संजय तिवारी व राज्य सभा सांसद संपतियां जी का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह सफल आयोजन हो पाया।

Related posts

टी.एल. बैठक में कलेक्टर के निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी, सीएम हेल्पलाइन निराकरण और सुरक्षा-जागरूकता पर जोर

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

अपर कलेक्टर ने किया पौधरोपण

Reva India News

Leave a Comment