Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 को जिलास्तरीय रोजगार मेले का आयोजन

मण्डला 18 जनवरी 2021

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश-2020 अभियान अन्तर्गत 20 जनवरी को शासकीय आई.टी.आई प्रागंण, रसैयादोना में प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से चयनित युवाओं से वर्चुअल चर्चा की जायेगी। जिले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किये जायेगें। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां मेले में उपस्थित होकर शिक्षित बेरोजगार आवेदकों का चयन भी करेंगी। आवेदक 5वीं, 8वी, 12वी आई.टी.आई. स्नातक डिप्लोमा आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक समस्त मूल दस्तावेजों, रोजगार पंजीयन कार्ड एवं आधार कार्ड तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में उपस्थित होकर जिला स्तरीय रोजगार मेले का लाभ उठायें।

Related posts

नगर भ्रमण के दौरान कचरा निपटान के संबंध में निर्देश

Reva India News

कृषक संगोष्ठी का आयोजन 13 सितंबर को

Reva India News

कार्यों की प्राथमिकता समझते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में संपादित करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत, तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment