Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ युवा मतदाताओं को किया गया परिचय पत्र का वितरण

मण्डला 25 जनवरी 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने ग्यारहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला योजना भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक रहते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला प्रथम कौशिक, निर्वाचन शाखा से संबंधित अधिकारी कर्मचारी, जिला अधिकारी एवं पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले युवा मतदाता उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने युवा मतदाताओं को निर्वाचन परिचय पत्र भी प्रदान किया।

25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का देश के नाम संदेश का प्रसारण किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन आयोग द्वारा आजादी के बाद से लोकतंत्र की मजबूती के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 2 जनवरी 2024

Reva India News

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment