Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुक्तिधाम के शौचालय का भूमि पूजन आज 

मण्डला – मुक्तिधाम विकास समिति मंडला के तत्वाधान में नगर के मुख्य मुक्तिधाम खैरी स्थित शमशान घाट में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन 8 फरवरी 2021, दिन सोमवार की दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम स्थानीय खैरी ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष सोनू भल्लावी और जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष अभिनव नट्टू चौरसिया के द्वारा किया जायेगा। मुक्तिधाम विकास समिति के सचिव प्रदीप खरबंदा ने बताया कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए समिति की ओर से महेंद्र सिहारे, अनूप मिश्रा, अशोक जसवानी, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्वी हुड्डा और जनपद पंचायत के सीईओ शंकर मरावी से निविदन किया गया था। समिति की मांग को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में 3 लाख 44 हज़ार रूपये व्यय किए जायेगे। इस कार्य में खैरी ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों, सचिव उमेश बैरागी, सहायक यंत्री ललिता कोटेकर, उप यंत्री अजय बघेल, जिला पंचायत व जनपद पंचायत मंडला के कपिल तिवारी, श्रीमती पटले, राजेश गौतम, देवराज ठाकुर आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related posts

कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिए आवेदन

Reva India News

60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लग रहे हैं कोविड-19 के टीके आज 1270 लोगों का हुआ टीकाकरण

Reva India News

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

Leave a Comment