Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

मण्डला 20 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 19 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रों का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 9 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 2 सत्र आयोजित किए गए। इस तरह जिले में कुल 11 सत्र टीकाकरण किया गया। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीके लगाये गये।

19 फरवरी को कुल 186 टीका लगाये गये जिसमें से जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में 73, बम्हनी में 18, बिछिया में 20, मवई में 17, घुघरी में 5, नैनपुर में 40, नारायणगंज में 5 एवं निवास में 8 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण लगाया गया।

Related posts

डोंगरमण्डला भवन में शारीरिक माप से संबंधित ट्रेनिंग का आयोजन

Reva India News

आजीविका मिशन के तहत् निवास में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प 11 नवम्बर तक होंगे शिविर आयोजित

Reva India News

जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को कराएं लाभान्वित: कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment