Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को कराएं लाभान्वित: कलेक्टर श्री मिश्रा

योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा
मंडला, 9 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में योजना भवन में साप्ताहिक
समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने प्रदेश सरकार की
प्राथमिकता वाले संकल्प से समाधान अभियान सहित सीएम हेल्पलाइन और
विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में
अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री
सचिन जैन, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार सहित जिला अधिकारी उपस्थित
थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि नगरीय निकायों और जनपदों में
आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें शासन की
योजनाओं का लाभ दिलाएं। आवेदनों के निराकरण की स्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन
पोर्टल पर दर्ज की जाए। यदि किसी आवेदन का निराकरण संभव न हो, तो उसका
स्पष्ट कारण पोर्टल पर उल्लेखित करें।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि
जनपद और ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित
करें। आगामी एक सप्ताह के भीतर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत समाधान करने
के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि जिले से होने वाले
पलायन पर नजर रखें और विशेष अभियान चलाकर मजदूरों का संबल योजना के
अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें। पीएम आवास योजना की समीक्षा
करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि अगले 3 सप्ताह के भीतर जिले के
सभी स्वीकृत और अधूरे आवासों को पूर्ण कराया जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगरीय प्रशासन को शहर के अग्निशमन वाहनों की
तत्काल मरम्मत कराने तथा जिला आपूर्ति अधिकारी को जिले के पटाखा गोदामों
की सघन जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों और
समय सीमा के पत्रों का जवाब 7 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। बैठक
में सीएम मॉनिट, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवंटित भूमि
के प्रकरण, मध्यान्हभोजन एवं सांझा चूल्हा का संचालन, वनग्राम पोर्टल एवं
वनग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तन, अवमानना के प्रकरण, अंतर्विभागीय बिन्दु,
मनरेगा लेबर बजट एवं कार्यपूर्णता, ड्रॉप मोर क्रोप योजना, प्रगति खेती के अंतर्गत
बीआरसी की स्थापना सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश
दिए।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार शिविर में ग्राम स्तरीय योजनाओं की समीक्षा, 8 आवेदन प्राप्त

Reva India News

मतगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Reva India News

सभा एवं रैली की अनुमति देने संबंधित एसडीएम अधिकृत

Reva India News

Leave a Comment