Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ड्रिप एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर स्थापित करने आवेदन आमंत्रित

मण्डला 25 फरवरी 2021

सहायक संचालक उद्यानिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु इच्छुक कृषकों से ड्रिप एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर सयंत्र स्थापित कराने के इच्छुक कृषक बंधुओ से आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इस वित्तीय वर्ष में उद्यानिकी विभाग को 98.800 हेक्टेयर में ड्रिप एवं 150.000 हेक्टेयर में पोर्टेबल स्प्रिंकलर के सयंत्र स्थापित कराये जाने के लक्ष्य हैं। सयंत्र स्थापित कराने के इच्छुक सभी वर्ग के लघु एवं सीमान्त कृषकों को विभाग द्वारा 55 प्रतिशत एवं सभी वर्ग के अन्य बड़े कृषकों को 45 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा संयत्र स्थापना उपरांत दिया जायेगा।

सहायक संचालक ने कहा है कि कृषकों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल एमपीएफएसटीएस पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड में पदस्थ वरिष्ठ/उद्यान विकास अधिकारी/ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों से संपर्क एवं जिला कार्यालय में अभिनव बर्मन (मो.नं. 8982197019) एवं सुनील नंदा (मो.नं. 7415425557, 8989848383) पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पीएमकेएसवाय अंतर्गत ड्रिप एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर सयंत्र के माध्यम से खेती करने पर कृषकों को पानी एवं बिजली की बचत के साथ-साथ मजदूरी व्यय में भी बचत होती है एवं उत्पादन भी विपुल मात्रा में एवं उच्च गुणवत्ता का प्राप्त होता है।

Related posts

पोषण माह: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और प्री-स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण

Reva India News

प्रशिक्षण व क्षमता संवर्धन कार्यशाला संपन्न

Reva India News

पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक 10 जून को

Reva India News

Leave a Comment