Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक 10 जून को

मंडला, 8 जून 2026

पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संबंधित विषयों की समीक्षा के लिए जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन 10 जून को किया जाएगा। यह बैठक शाम 3 बजे से 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, मंडला में संपन्न होगी।

बैठक में पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के पालन, जिले में संचालित सोनोग्राफी केंद्रों की निगरानी, लिंग चयन एवं भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक संबंधी गतिविधियों की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे, जिनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार धुर्वे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा धुर्वे, पैथोलॉजिस्ट डॉ. योगेश सिरसाम, जिला अभियोजन अधिकारी श्री समरन सिंह ठाकुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री राहुल वासनिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा गुप्ता, रोटरी अध्यक्ष श्री प्रसन्न सराफ, समाजसेवी श्री विजय बहादुर तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. डी.के. मरकाम शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी समिति सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी अनुपालन एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

Related posts

जिले में अब तक 234.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ लाहन नष्ट की गई

Reva India News

भविष्य से भेंट कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को दिया प्रेरणादायक मार्गदर्शन

Reva India News

Leave a Comment