Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आत्मनिर्भर बनने के लिए दी गयी कम्प्यूटर एवं स्वरोजगार की जानकारी

मण्डला 2 मार्च 2021

प्राचार्य पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार एवं म0प्र0 शासन द्वारा आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल महाराजपुर के आईटी के लगभग 60 छात्राओं को स्टेम सेल द्वारा 1 मार्च को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया। संस्था प्रमुख आर. के. परोहा के अनुसार जिले में स्कूल शिक्षा से संबंधित प्राचार्य, शिक्षक तथा अध्ययनरत् हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को यदि तकनीकी शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है तो वे संस्था में आकर संपर्क कर सकते हैं। कम्प्यूटर प्रभारी श्रीकांत व्यास व्याख्याता द्वारा कम्प्यूटर लैब में भ्रमण के दौरान छात्राओं को कम्प्यूटर के विभिन्न भाग, उनके कार्य संचालन करना, उपयोग होने वाले विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम एवं साफ्टवेयर की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

डॉ. कल्पना चंसोरिया, व्याख्याता द्वारा भविष्य में अपना स्वरोजगार व व्यवसाय एवं उद्योग लगाने के लिए मार्गदर्शन देकर उन्हे प्रेरित किया गया। ओ.पी. साहू द्वारा अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए म.प्र. शासन द्वारा संचालित एकलव्य योजना, प्राप्त होने वाली सुविधाएँ, प्रवेश एवं पाठ्यक्रमांें के बारे में जानकारी देकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया। देवेन्द्र तारन एवं अजित बैगा द्वारा छात्राओं को छात्रावास एवं मैस में भ्रमण कराकर एवं सुविधाओं की जानकारी देकर आगामी वर्ष में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर कन्या उच्चतर माध्मिक विद्यालय के शिक्षक अविनास ठाकुर, प्रतिभा पटैल, स्वाति चौरसिया एवं संस्था से अरविन्द गुप्ता व्याख्याता, के.पी. सिंगौर, राकेश मरकाम, सुशील चौधरी, दिनेश सिंह आदि स्टॉफ उपस्थित था।

Related posts

असहाय वृद्ध को दी गई आर्थिक सहायता

Reva India News

अब तक 15215 कृषकों ने कराया स्लॉट बुकिंग किसानों से अपील है कि 30 अप्रैल 2022 तक कराएं स्लॉट बुकिंग

Reva India News

’’प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 21 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment