Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी एवं बिछिया में हटाए गए अतिक्रमण

मण्डला 3 मार्च 2021

एसडीएम घुघरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग घुघरी अंतर्गत तहसील घुघरी में माह फरवरी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि 71 व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण हटाये गये एवं लगभग 6.14 एकड भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जिसकी अनुमानित राशि 31 लाख 7 हजार 520 रुपये है। इसी प्रकार विकासखण्ड मोहगांव में 16 अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण हटाये गये एवं लगभग 4.16 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जिसका बाजार मूल्य 11 लाख 7 हजार 520 रुपये है। एसडीएम बिछिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरवरी माह में बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत 12 व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए एवं लगभग् 1.05 एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। इस भूमि की कीमत 1 लाख 10 हजार रूपए है। इसी प्रकार विकासखंड मवई के घुटास में 28 अवैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण हटाए गए एवं 0.42 हे. भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रूपए

Related posts

24 को सभी आंगनवाड़ियों में आयोजित होगा विद्यारंभ कार्यक्रम

Reva India News

जनता के जीवन को आसान बनाना हमारा दायित्व – मुख्य सचिव श्री जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों को निर्देश

Reva India News

केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने हर्राभाट माल एवं हाथीतारा में किया जल-जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment