Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8 मार्च को 2636 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

मण्डला 6 मार्च 2021

8 मार्च को जिले के 26 केन्द्रों के माध्यम से 2636 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जीएनएमटीसी तथा घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थकेयर वर्कर्स को द्वितीय चरण का टीका लगाया जाएगा। जिले में कोविड वैक्सीनेशन के सत्र की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि 8 मार्च को पूरे जिले में 26 स्थानों के मतदान केंद्र अनुसार टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाना है, जिसमें मण्डला शहरी में जीएनएमटी स्टेडियम के पीछे, बिनैका मतदान केंद्र क्रमांक 222, 223 एवं 224 के क्रमशः 88, 127 एवं 81 कुल 296 व्यक्तियों को टीकाकृत किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में भंवरदा मतदान केंद्र 142 के 123, लिमरूआ मतदान केंद्र 138 के 40, लिमरूआ मतदान केंद्र 139 के 129, बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नयगंवा रैयत मतदान केंद्र 151 के 178, नवसा मतदान केंद्र 154 के 168, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी के मतदान केंद्र बरगंदा 38 के 85, चरगांव 36 के 123, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के मतदान केंद्र के मड़फामाल 261 के 79, मुराता रैयत 262 के 87, सलैया 260 के 133 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुंगवानी रैयत मतदान केंद्र 304 के 143, पंछीपानी 305 के 72, पातादेही 306 के 100, नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र झिलवानी 54 के 87, निवारी 55 के 111, निवारी 56 के 141, नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र चमरवाह 93 के 107, खैरी 91 के 69, मोहगांव उर्फ पदमी 92 के 125, निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मतदान केंद्र बिसनपुरा 161 के 57, कुसमी 160 से 61, थामनगांव 162 से 122 सहित जिले में 2636 लोगों को एक दिवस में टीकाकृत किया जायेगा। इसी के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जीएनएमटीसी तथा घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ केयर वर्कर के द्वितीय डोज के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा।

उक्त टीकाकरण सत्र स्थल पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति कोविन या आरोग्य सेतु एप के माध्यम सें रजिस्टेªशन कराकर टीकाकरण कराने हेतु आ सकते हैं। यदि रजिस्ट्रेशन नही है, तो भी आईडी आधार कार्ड, पेनकार्ड, वोटर आईडी, पार्सपोर्ट, ड्राईविंग लाइसेंस साथ में लाकर भी टीकाकरण सत्र स्थल पर तत्काल रजिस्टेªशन करा सकते हैं।

Related posts

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए राशि आवंटित

Reva India News

शराब और आवास की समस्या से जूझ रही ग्राम पंचायत कौरगांव की महिलाएं देखें वीडियो

Reva India News

प्रदेश के 25वां डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र मंडला का हुआ उदघाटन पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से देश दुनिया से और मजबूती से मण्डला जुड़ेगा – मंत्री श्रीमती उइके पासपोर्ट सेवाओं की उपलब्धता से लोगों को मिलेगी सहूलियत – सांसद श्री कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment