Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने मण्डला जिले की राष्ट्रीय उद्योग सखी पुरुष्कार से सम्मानित लक्ष्मी भाँवरे से संवाद किया

मण्डला 8 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम ’नारी तू नारायणी’ महिला स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ रुपये का ऋण वितरण, अनदाई वेबसाइट का शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान हितग्राहियों से संवाद किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंडला जिले की स्व-सहायता समूह की सदस्य लक्ष्मी भांवरे से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की।

लक्ष्मी भाँवरे ने कम समय में कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की सफलता की कहानी प्रदेश के मुख्यमंत्री से साझा की। लक्ष्मी ने बताया कि उसने आजीविका स्व सहायता समूह की सदस्य बनकर शुरुआत की फिर सचिव बनी। आज वह ग्राम संगठन की अध्यक्ष है तथा कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर है। उसने सुगंधित धान तथा कोदो-कुटकी की प्रोसेसिंग कर स्वयं का व्यवसाय किया एवं अन्य साथियों को भी प्रेरित किया। वह किसानों की फसल को बाजार से अधिक कीमत पर उसके घर से ही क्रय कर लेती है। लक्ष्मी ने वर्ष 2019 में दिल्ली में आयोजित 29 राज्यो से आये कृषि सखी दीदीयों में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करते हुए सर्वश्रेष्ठ उद्योग सखी का सम्मान प्राप्त किया। उसके समूह ने लगभग 2 करोड़ का व्यापार किया है जिसमें उन्हें 18 लाख से अधिक का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लक्ष्मी भांवरे के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उसे स्व-सहायता समूह के लिए आदर्श बताया।

Related posts

नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प  

Reva India News

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

बस स्टैंड में अनुशासन और सुविधा का कड़ा संदेश कलेक्टर के निर्देश: यात्री सुविधा सर्वोपरि, अव्यवस्था पर सख्ती निरीक्षण में दिए निर्देश, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment