Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेखा प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक जमा होंगे आवेदन

मण्डला 10 मार्च 2021

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है। समस्त कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. सी-8/2013/1/3 दिनांक 01 जुलाई 2013 एव परिपत्र क्र. सी-3-15/2014/13 दिनांक 26 फरवरी 2015 के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति हेतु उल्लेखित अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, इस प्रशिक्षण के लिए 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल एवं निकाय के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा।

Related posts

*19 मामलों में तेरह लाख का मशरूका जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

Reva India News

Leave a Comment