मण्डला 10 मार्च 2021
मार्च माह में शासकीय अवकाश के दिनों में भी जिला पंजीयक एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए खुले रहेंगे। इस संबंध में वरिष्ठ उप पंजीयक ने बताया कि जन सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा के लिए मार्च 2021 में शेष सभी कार्य दिवसों एवं 13, 14, 20, 21 एवं 28 मार्च को शासकीय अवकाश दिवसों पर भी जिला पंजीयक एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए खुले रहेंगे।
